राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पर्यटकों को लुभाने की तैयारी में जुटा राजस्थान
जयपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संभाले राजस्थान वर्ष 2010 में राजधानी दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को राज्य के पर्यटन उद्योग के लिए एक अवसर के तौर पर देख रहा है।
जयपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संभाले राजस्थान वर्ष 2010 में राजधानी दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को राज्य के पर्यटन उद्योग के लिए एक अवसर के तौर पर देख रहा है।
राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "हमलोग राजधानी दिल्ली के काफी करीब हैं और विदेशी पर्यटकों के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।"
उन्होंने कहा कि पर्यटकों के ठहरे के लिए यहां कई बेहतरीन और सुविधा संपन्न होटल हैं। फिलहाल राज्य पर्यटन मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रही वसुंधरा ने कहा, "राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई नई परियोजनाओं को शुरू किया है।"
पर्यटन राज्य मंत्री उषा पुनिआ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह ऐसा राज्य है जिसके गर्भ में कई बहुमुल्य किस्से दबे हैं और प्रत्येक पत्थर की अपनी कहानी है। यहां जरूरत उसके व्याख्या की है।"
राज्य सरकार राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आने वाले पर्यटकों को यहां के इतिहास से परिचय कराने की तैयारी में अभी से जुट गई है। इस दौरान उत्सवों और प्रदर्शनियों के आयोजन की तैयारी चल रही है। अब तक उपेक्षित पड़े ऐतिहासिक स्थलों को भी संवारा जा रहा है।
उषा पुनिआ ने कहा, "सभी परियोजनाओं को राष्ट्रमंडल खेलों तक पूरा कर लिया जाएगा, क्योंकि उस दौरान हमारी योजना इसे बेहतर रूप में प्रस्तुत करने की है।"
उन्होंने कहा, "उदयपुर हवाई अड्डे के नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है और इस वर्ष के अंत तक या अगले वर्ष तक जयपुर हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सुविधा बहाल कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कोटा में भी एक हवाई अड्डा बनाए जाने की योजना है।"
राज्यमंत्री ने जानकारी दी कि पर्यटन उद्योग को प्रमुखता देते हुए सरकार ने इसके बजट में लगातार बढ़ोतरी की है। वर्ष 2004 में पर्यटन उद्योग के लिए 13 करोड़ रुपये का बजट था जिसे इस वर्ष 66 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**