भारत के चिकित्सा पर्यटन उद्योग के लिए बड़ा बाजार हैं खाड़ी के देश
दुबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। खाड़ी के देश इन दिनों भारत के चिकित्सा पर्यटन उद्योग के लिए प्रमुख बाजार बनते जा रहे हैं। खाड़ी के देशों से भारी संख्या में लोग इलाज के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
दुबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। खाड़ी के देश इन दिनों भारत के चिकित्सा पर्यटन उद्योग के लिए प्रमुख बाजार बनते जा रहे हैं। खाड़ी के देशों से भारी संख्या में लोग इलाज के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
मध्यपूर्व और अफ्रीका में भारतीय पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय निदेशक कमल लोचन दास ने कहा, "भारत के पर्यटन उद्योग के लिए खाड़ी के देश महत्वपूर्ण बाजार माने जाते हैं। पिछले दो वर्षो में खाड़ी के देशों के पर्यटकों खासकर चिकित्सा सेवा के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।"
उन्होंने कहा कि अमेरिका में वर्ष 2001 में हुए आतंकवादी हमले के बाद खाड़ी देशों से पश्चिम की ओर चिकित्सा के लिए जाने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। दास ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर भारत के 'अतुल्य भारत' अभियान का भी असर अब नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि अब खाड़ी देशों के लोग यह समझ गए हैं कि भारत के सभी प्रमुख अस्पताल उन्हें अच्छी सेवा दे सकते हैं। यही वजह है कि वे अब यहां पहुंच रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।