क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भारतीय नौसैनिकों ने की दक्षिण अफ्रीकी विद्यालय की मदद

By Staff
Google Oneindia News

डर्बन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अगले सप्ताह होने वाले भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) के संयुक्त नौसेना अभ्यास में हिस्सा लेने केपटाउन जा रहे भारतीय नौसेना के जहाज के कर्मचारियों ने डर्बन के एक विद्यालय की मरम्मत में मदद की। इस मौके पर उन्होंने निर्धन वर्ग के लोगों को चिकित्सा सहायता भी दी।

डर्बन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अगले सप्ताह होने वाले भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) के संयुक्त नौसेना अभ्यास में हिस्सा लेने केपटाउन जा रहे भारतीय नौसेना के जहाज के कर्मचारियों ने डर्बन के एक विद्यालय की मरम्मत में मदद की। इस मौके पर उन्होंने निर्धन वर्ग के लोगों को चिकित्सा सहायता भी दी।

भारतीय नौसेना के 25 नाविकों ने एक डॉक्टर और दंत चिकित्सक के साथ मिल कर फीनिक्स स्थित वैस्टहैम सैकेंडरी स्कूल को मुफ्त सेवा प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि पहला इब्सा नौसैनिक अभ्यास दक्षिण अफ्रीका में साइमंसटाउन में 2 से 16 मई तक चलेगा। गत अक्तू बर में प्रिटोरिया में तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच दूसरी इब्सा बैठक में इसका निर्णय लिया गया था।

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के दो जहाज 'आईएनएस मुंबई' और 'आईएनएस कार्मक' हिस्सा लेंगे।

विद्यालय की मरम्मत के काम में मदद के लिए विद्यालय के भारतीय मूल के प्रधानाचार्य जयंत सिंह ने भारतीय नौसेनिकों सराहना की है।

उल्लेखनीय है कि वैस्टहैम का यह विद्यालय दक्षिण अफ्रीका की रंगभेदी सरकार ने शुरू किया था। इसमें उस समय के संविधान के अनुसार भारतीय मूल के बच्चों को पढ़ाया जाता था।

इस अवसर पर डर्बन में भारतीय दूतावास के हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा यह भारतीय नौसेना की ओर से किया गया एक छोटा-सा प्रयास है। इससे साबित होता है कि भारतीय नौसेना स्थानीय समुदायों की चिंता करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X