राहुल ने पूछा, क्यों बढ़ रहा है नक्सलवाद
रायपुर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गैर सरकारी संगठनों और पार्टी के जनजातीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सवाल पूछा कि 'राज्य में नक्सलवाद क्यों बढ़ रहा है?'

'भारत की खोज' यात्रा के तहत शुक्रवार को दो दिनी दौरे पर पहुंचे राहुल ने जिला मुख्यालय जगदलपुर में कुछ गैर सरकारी संगठनों और कांग्रेस के युवा जनजातीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से खनिज संपदा के मामले में धनी राज्य में नक्सलवाद के बढ़ने के कारणों की जानकारी हासिल करने की कोशिश की।
कांग्रेस महासचिव ने नक्सलवाद से निपटने के लिए बनाई गई राज्य सरकार समर्थित सलवा जुडुम के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय जनजातीय युवाओं ने गांधी को बताया किया कि यहां पर दशकों से राज्य सरकारों द्वारा स्थानीय जनजातीय लोगों की अनदेखी की गई है। इस कारण नक्सलवाद बढ़ रहा है।
सूत्रों के मुताबिक लोगों ने कहा कि नक्सलवाद से निपटने के लिए राज्य सरकार जनजातीय लोगों के बीच सामाजिक और आर्थिक विकास करने में असफल रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**