बड़े दिल वाले होते हैं खिलाड़ी !
न्यूयार्क, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने इस संबंध में पता लगाना शुरू कर दिया है कि अलग-अलग तरह के व्यायामों का हमारे हृदय पर क्या प्रभाव पड़ता है। उन्होंने पाया कि ज्यादा व्यायाम से हृदय का आकार भी बढ़ जाता है।
मैसाच्युसेट्स जनरल हास्पिटल और हार्वड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि 90 दिनों तक अलग-अलग प्रकार के व्यायामों का दिल के आकार और उसकी कार्यप्रणाली पर प्रभाव पड़ता है। शोध के निष्कर्ष 'अप्लाइड फिजियोलॉजी' नामक जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।
अध्ययन के मुख्य लेखक एरोन बागिश ने कहा, "अब तक हम खिलाड़ियों के हृदय के बारे में केवल चित्रों के माध्यम से जानते थे। पहली बार हमने महीनों तक उन पर नजर रखी कि कैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके हृदय पर प्रभाव डालते हैं।"
शोधकर्ताओं ने दो समूहों पर अध्ययन किया जिनमें महिला और पुरूष दोनों शामिल थे। यह देखा गया कि जिस समूह ने अधिक शारीरिक व्यायाम किया उसके सदस्यों के दिल औरों के मुकाबले बड़े होते हैं।
शोधकर्ताओं ने कहा कि ये परिवर्तन मात्र 90 दिनों में आए हैं और भविष्य में हम ज्यादा लंबे समय तक अध्ययन कर उसके परिणाम देखना चाहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**