यूरोपीय संघ भारतीय सी-फूड का विशालतम आयातक

By Staff
Google Oneindia News

Sea Food
ब्रसेल्स 24 अप्रैल: यूरोपीय संघ (ईयू) भारत में उत्पादित समुद्री खाद्य पदार्थो (सी फूड) का सबसे बड़ा आयातक बनकर उभरा है। कीमतों के आधार पर ये देश भारत से 34 फीसदी सी फूड का आयात करते हैं।

भारत में 'समुद्री उत्पाद निर्यातक विकास प्राधिकरण' (एमपीईडीए) के अध्यक्ष जी. मोहन कुमार ने ब्रसेल्स सी फूड फेयर में कहा कि 54 फीसदी निर्यात के साथ झींगा निर्यात करने वाले उत्पादकों में भारत पहले स्थान पर बना हुआ है।

कुमार ने कहा कि वर्ष 2006-07 के दौरान भारत ने 1.85 अरब डालर के समुद्री उत्पादों का निर्यात किया और वर्ष 2017 तक इसे बढ़ाकर 6 अरब डालर करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय निर्यातक संघ के अध्यक्ष अनवर हाशिम ने ईयू एशिया न्यूज से कहा कि ईयू के साथ स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चल रही समस्याओं को हल कर लिया गया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को यहां समाप्त हुई '16 वीं वार्षिक यूरोपीय सी फूड प्रदर्शनी' में दस भारतीय कंपनियों ने अपनी भागीदारी की। इस प्रदर्शनी में कुल 80 देशों की 1600 कंपनियों ने भाग लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X