गोपाल शेट्टी मुंबई भाजपा के नए अध्यक्ष

By Staff
Google Oneindia News

Bjp
नयी दिल्ली, 23 अप्रैलः भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई क्षेत्रीय भाजपा के नये अध्यक्ष के रुप में विधायक गोपाल शेट्टी को मनोनीत करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बताया कि शेट्टी को मधु चौहाण की जगह मुंबंई का नया अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है और इसकी औपचारिक घोषणा वह कल मुंबई में करेंगे।

उन्होंने कहा कि चौहाण को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व देने का निर्णय किया गया है जिसकी घोषणा भी शीघ्र ही की जायेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे ने चौहाण को मुंबई का अध्यक्ष बनाये जाने के विरोध में महासचिव समेत पार्टी के विभिन्न पदों से दो दिन पूर्व इस्तीफा दिया था।

जिसे लेकर यहां लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह एवं वरिष्ठ नेता एम वेकैया नायडु से विस्तार से बातचीत होने के बाद महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के समक्ष उत्पन्न संकट का समाधान कर लिया गया है। इसी के तहत चौहाण की जगह नया अध्यक्ष बनाये जाने का फैसला किया गया। इस विचार विमर्श के बाद ही मुंडे ने पार्टी के विभिन्न पदों से दिये अपने इस्तीफे वापस लेने की यहां घोषणा की।

गडकरी ने कहा कि मुंडे हमारे वरिष्ठ नेता हैं और महाराष्ट्र विधानसभा तथा लोकसभा की राज्य की सभी 48 सीटों पर मुंडे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चौहाण के स्थान पर नये अध्यक्ष का फैसला सभी सम्बध्द नेताओं से आपसी विचारविमर्श के बाद किया जायेगा।

ज्ञातव्य है कि विगत तीन दिन पूर्व पार्टी ने चौहाण को मुंबई भाजपा का अध्यक्ष मनोनीत किया था जिसे लेकर मुंडे ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया तथा पार्टी के समक्ष अंदरनी संकट पैदा हो गया था जिसका अब पटाक्षेप हो गया है।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X