मलेशिया में पहली बार गैर मलेशियाई बना स्पीकर
कुआलालंपुर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया के विपक्ष शासित सेलांगर राज्य में पहली बार गैर-मलेशियाई को अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही यहां पहली बार उपाध्यक्ष के पद पर किसी महिला की नियुक्ति हुई है।
चीनी मूल के तेंग चांग खिम को सेलांगर विधानसभा अध्यक्ष की शपथ दिलाई गई। सन 1957 में देश की आजादी के बाद हनीजा तल्हा पहली महिला विधानसभा उपाध्यक्ष हैं।
चार बार विधानसभा सदस्य रह चुके तेंग डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी (डीएपी) से हैं।
दूसरी ओर तल्हा का चुनाव गत माह के आम चुनावों में जीत कर आईं 130 महिला सदस्यों में से हुआ है।
समाचार पत्र 'सन' में बुधवार को तेंग ने कहा, "अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने में मैं हमेशा तटस्थ रहूंगा।"
"एक स्पीकर की जिम्मेदारी एक जज की तरह होती है। वकील के जज बनने पर उसे एक जज की ही तरह काम करना होता है। मैं विपक्ष को उतनी आजादी दूंगा जिसके वे हकदार हैं।"
गौरतलब है कि मलेशिया के मूल निवासियों को 'भूमिपुत्र' कहा जाता है। 2.8 करोड़ की आबादी में करीब 60 प्रतिशत मूल मलेशियाई हैं।
इसके अतिरिक्त चीनी मूल के लोगों की संख्या 33 प्रतिशत और आठ प्रतिशत भारतीय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।