क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

नेपाली गृहिणी, सेल्सगर्ल, पत्रकार.. एवरेस्ट फतह करने निकलेंगी

By Staff
Google Oneindia News

काठमांडू, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इन गर्मियों में विभिन्न वर्गो की दस नेपाली महिलाएं माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर एक नया इतिहास बनाने का प्रयास करेंगी।

काठमांडू, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इन गर्मियों में विभिन्न वर्गो की दस नेपाली महिलाएं माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर एक नया इतिहास बनाने का प्रयास करेंगी।

सुष्मिता मस्के के नेतृत्व में 'प्रथम संयुक्त महिला सागरमाथा अभियान' में भिन्न वर्गो की महिलाएं हिस्सा लेंगी। माउंट एवरेस्ट को नेपाल में सागरमाथा कहा जाता है।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान में दो वे महिलाएं हैं जिन्हें पिछले प्रयास में असफलता का मुंह देखना पड़ा था।

अभियान की नेता मस्के को 2005 में चोटी से केवल 48 मीटर पहले ही लौट आना पड़ा था।

उनके अतिरिक्त 23 वर्षीय उषा बिष्ट हैं। उषा को पिछले वर्ष चोटी से कुछ सौ मीटर पहले उनके गाइड ने छोड़ दिया था। इस घटना पर भारी विवाद हुअा था। बाद में दो पश्चिमी पर्वतारोहियों ने उषा को बचाया था।

अभियान में शामिल होने वाली दस महिलाओं में से एक आशा सिंह हैं। वह एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास करने वाली पहली मधेसी महिला होंगी। उनके अतिरिक्त 17 वर्षीय पेमा डिकी शेरपा अभियान की सबसे युवा सदस्य हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष चीन ने तिब्बत की ओर से सभी एवरेस्ट अभियानों पर रोक लगा दी है।

ओलंपिक मशाल दौड़ को देखते हुए चीन के दबाव में नेपाल ने भी 10 मई तक सभी एवरेस्ट अभियानों पर रोक लगाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X