भारत को मिले महत्वपूर्ण स्थान: ब्राउन
सत्तारूढ़ लेबर पार्टी और ब्रिटेन में प्रवासी भारतीय उद्योगपतियों की बैठक में ब्राउन ने गरीबी, अशिक्षा और संकटग्रस्त विश्व अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए दोनों देशों के बीच आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग को आवश्यक बताया।
ब्राउन ने कहा कि जिस तरह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद क्षतिग्रस्त देशों के फिर से निर्माण के लिए मार्शल प्लान ने सहायता की थी उसी तरह दुनिया के गरीबों की सहयता की जानी चाहिए।
ब्राउन ने कहा कि भारत और ब्रिटेन मिलकर संयुक्त राष्ट्र और जी-8 जैसे संगठनों को नया रूप दे सकते हैं।
मंगलवार को लेबर फ्रैंड्स आफ इंडिया में ब्राउन ने कहा कि दुनिया से गरीबी मिटाने के लिए अमीर देशों और गरीब देशों के बीच नई संधि की आवश्यकता है।
इस बैठक में ब्राउन मंत्रिमंडल के कई सहयोगी शामिल थे। इनमें न्यायमंत्री जैक स्ट्रा ओलंपिक मंत्री टीसा जोवेल भारतीय-ब्रिटिश उद्योगपति लार्ड स्वराज पाल और लंदन के मेयर केन लिविंग्स्टन शामिल थे।
ब्राउन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए भारत के दावे का समर्थन करते हुए कहा कि भारत के बिना सुरक्षा परिषद मौजूदा समय की वास्तविकता को प्रदर्शित नहीं करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।