नाक की शल्य चिकित्सा दूर कर सकती है 'स्लीप ऐप्निया
वाशिंगटन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। नींद की विभिन्न परेशानियों (ओएसए), खर्राटे और थकान से पीड़ित जितने लोगों ने इसकी शल्य चिकित्सा कराई है वे लोग न केवल स्वस्थ हैं बल्कि उन्हें इससे बहुत आराम भी मिला है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।
ताईवान के चांग गन मेमोरियल हास्पीटल के सू यू ली तथा उनके साथियों ने ओएसए के 51 ऐसे मरीजों का अध्ययन किया जिन्होंने नाक की शल्य चिकित्सा कराई थी।
इन मरीजों से एक प्रश्नावली भरवाई गई जिनमें उनके नींद से संबंधित परेशानियों, खर्राटे और थकानों से संबंधित लक्षण के बारे में पूछा गया था।
शोधकर्ताओं ने पाया कि नाक की शल्य चिकित्सा के बाद न केवल उनकी नींद संबंधी परेशानियां दूर हुई बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी इसका अच्छा प्रभाव देखा गया।
अध्ययन की प्रमुख शोधकर्ता ली ने बताया, "अध्ययन में हमने पाया कि ओएसए के मरीजों के नाक की शल्य चिकित्सा ने उनके जीवन को खुशहाल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"
इस अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल 'आर्काइव्स आफ ओटोलारिंगोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी' के ताजा अंक में प्रकाशित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।