भारत के लिए चिली हो सकता है व्यापारिक केंद्र : बेशलेट
सेन्टियागो, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। चिली की राष्ट्रपति मिशेल बेशलेट ने कहा है कि उनका देश भारत के लिए दक्षिण अमेरिका में एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र बन सकता है। बेशलेट ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का भी समर्थन किया।

भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के साथ बेशलेट ने सोमवार को मुलाकात की। उन्होंने कहा, "भारत के लिए चिली एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र बन सकता है। "
चिली की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति बेशलेट ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करता है। वहीं पाटिल ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाए जाने की वकालत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।