क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

चिली में भारतीय प्लाजा को पाटिल का तोहफा

By Staff
Google Oneindia News

सेन्टियागो, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सोमवार को चिली में भारतीय नेताओं को समर्पित मशहूर चौराहे 'प्लाजा डे ला इंडिया' को 65 हजार डॉलर दान में दी।

सेन्टियागो, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सोमवार को चिली में भारतीय नेताओं को समर्पित मशहूर चौराहे 'प्लाजा डे ला इंडिया' को 65 हजार डॉलर दान में दी।

इस प्लाजा में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। पाटिल सोमवार को यहां पहुंचीं थी। उन्होंने कहा, "भारत के इन महापुरुषों के उपदेशों ने दोनों देशों को सत्य, अहिंसा, लोकतंत्र, मानवता और दया द्वारा जोड़ने का काम किया है। "

पाटिल ने यहां भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, "भारत और चिली एक विकासशील देश है। मेरा यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए है।"

पाटिल ने चिली में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए कार्यो की भी सराहना की। गौरतलब है कि 'प्लाजा डे ला इंडिया' सेन्टियागो में दो व्यस्तम सड़कों के बीच स्थित है। इसका लोकापर्ण वर्ष 1968 में तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X