जरदारी प्रधानमंत्री बनने को तैयार

Asif Zardari
इस्लामाबाद 21 अप्रैल: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।

जरदारी ने कहा कि वह 18 जून को संसद के निचले सदन में जाने के लिए वह उप चुनाव में हिस्सा लेंगे। बीबीसी की ऊर्दू सेवा को दिए साक्षात्कार में जरदारी ने कहा कि उपचुनाव में वह बेनजीर भुट्टो के सिंध स्थित लरकाना निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भर सकते हैं।

साक्षात्कार में उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की गारंटी तो नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकते हैं। जरदारी ने कहा कि देश में हुए आमचुनाव के बाद पीपीपी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने गठबंधन सरकार बनाई है और नई सरकार देश में विकास के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा, "जनता ने हमें देश और व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए वोट दिया है। हम बदलाव जरूर लाएंगे लेकिन उसमें समय लगेगा।" जरदारी ने उस व्यवस्था पर भी आरोप लगाए जिससे राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को सैन्य शासन की बागडोर मिली।

राष्ट्रपति के साथ संबंधों को लेकर उन्होंने कहा, "मैं राष्ट्रपति मुशर्रफ से प्रेम और घृणा दोनों नहीं करता हूं। दरअसल, हम चाहते हैं कि नई व्यवस्था में वह अपना स्थान बनाए रखें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+