आतंकवाद के विरुद्ध जंग पाक में नहीं

न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से आज कहा गया है कि बुश प्रशासन फिलहाल पाकिस्तानी अतंकवादियों पर हमला नहीं करना चाहती।
बुश प्रशासन को डर है कि ऐसा करने से आतंकवादियों से बात करने की पाकिस्तान की नई सरकार की पहल को झटका लग सकता है। ऐसा करने से क्षेत्र में पहले से लचर हालत में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति और बुरी हो सकती है।
अमेरिकी सैन्य अधिकारी खुद भी नहीं चाहते कि वे पाकिस्तान की सीमा के अंदर के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करें। लेकिन वहां के कबाइली इलाकों में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई धीमी पड़ चुकी है। ऐसे में अमेरिकी सेना की बेचैनी बढ़ी है।
हलांकि इस्लामाबाद ने केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के कुछ अधिकारियों को रिमोट संचालित विमानों की सहायता से वहां के कबाइली इलाकों में शरण लिए हुए अरब और विदेशी आतंकवादियों के सफाए की अनुमति दे चुका है, लेकिन घरेलू पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई की अनुमति अभी भी नहीं है।
उधर हाल ही में अमेरिका की खुफिया एजेंसियों द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों का मानना है कि पाकिस्तान के कबाइली इलाकों से हमले बढ़े हैं। इस क्षेत्र के आतंकवादियों की सांठगांठ अल कायदा से है। यदि भविष्य में कभी अमेरिका पर आतंकवादी हमला होता है तो इसकी योजना यहीं बनाई जा रही होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications