चीन में कीचड़ में 300 लोग फंसे

सूचना है कि शनिवार को लगातार बरसात के कारण हुबेई प्रांत के तीन गोर्जेस डैम क्षेत्र में भूस्खलन के कारण साठ हजार क्यूबिक मीटर कीचड़ धंसा था।
स्थानीय सरकार के मुताबिक बरसात से रविवार तक क्सिंगशान काउंटी के गाओयांग इलाके के क्सयाओह गांव में बीस हजार क्यूबिक मीटर कीचड़ धंसा है।
सूचना के अनुसार अब तक 106 मीटर बरसात हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बरसात आगामी कुछ दिनों तक जारी रहेगी।
राहतकर्मियों को डर है कि भारी बरसात से बचाव कार्यो में और अड़चन आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications