गोपीनाथ मुंडे ने भाजपा पद से इस्तीफा दिया
मुंडे ने अपना इस्तीफा भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिह को भेज दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष पद की हुई नियुक्ति को लेकर मुंडे नाराज चल रहे हैं।
मुंबई से औरंगाबाद लौटने पर एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से मुंडे ने कहा, "मैं राष्ट्रीय महासचिव और महाराष्ट्र कार्यकारिणी समिति सदस्य के साथ ही पार्टी के सभी पद छोड़ रहा हूं। पार्टी लोकतांत्रिक आधार पर नहीं चल रही है और इससे मुझे काफी कष्ट पहुंचा है।"
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुंडे ने कहा, "पार्टी के फैसले चाहे वह मुंबई में लिए जाएं अथवा नई दिल्ली में दो-तीन लोग ही मिलकर ले लेते हैं। यह पार्टी के हित में अच्छा नहीं है। "
पार्टी सूत्रों के अनुसार विधान परिषद सदस्य मधु चव्हाण के भाजपा के मुंबई शहर इकाई के अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर मुंडे नाखुश हैं।
इस बीच भाजपा सूत्रों ने दिल्ली में कहा कि मुंडे को मनाने के प्रयास चल रहे हैं। उनसे कहा जाएगा कि लिए गए फैसले पर वह पुनर्विचार करें। अंतत: यह पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर निर्भर करता है कि वह इस्तीफा मंजूर करते हैं या नहीं। आशा है कि मुंडे अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।