दुबई में होगा विशालतम मनोरंजन परिसर

समाचार एजेंसी 'डब्ल्यूएएम' के अनुसार ततवीर ने शनिवार को बताया कि यह ऐतिहासिक समझौता अमेरिकी कंपनी 'मार्वल इंटरटेनमेंट इंक' के साथ किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले यह कंपनी जाने माने कैरेक्टर्स 'स्पाइडरमैन', 'द एक्स-मैन', 'द फैनटास्टिक फोर' और 'द इनक्रेडिबल हल्क' भी बना चुकी है।
कंपनी के अनुसार 'दि मार्वल सुपरहीरोज पार्क' दुबईलैंड का एक विशेष प्रोजेक्ट है जिसे 4.5 मिलियन वर्ग फीट में बनाने की योजना है।
कंपनी के अनुसार सन 2012 तक पर्यटकों के लिए यह पार्क खोल दिया जाएगा। इसमें घुड़सवारी भी की जा सकेगी।
मार्वल इंटरटेनमेंट और मार्वल स्टूडियोज से जुड़े डेविड मेसल को यकीन है कि इस परिसर में आने वाले एक बार फिर बचपन की यादों में खो जाएंगे। इससे उनके ब्रांड को और प्रसिद्धि मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications