हिमाचल में एयरटेल ग्राहक 8 लाख से अधिक

राज्य में एयरटेल के प्रमुख संजय बहल ने कहा, "सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएसन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 31 मार्च तक हमारे ग्राहकों की संख्या 8,05,399 थी। "
उन्होंने कहा कि एयरटेल राज्य के सभी 12 जिलों में अपनी सेवा दे रही है। संजय ने कहा, "बर्फ से हमेशा ढके रहने वाले लाहौल और स्पीति में भी हम सेवा पहुंचा रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि राज्य में एयरटेल टॉवरों की संख्या 850 पहुंच गई है। गौरतलब है कि हिमाचल में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ग्राहकों की संख्या 540,000 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications