पाक का एक और मिसाइल परीक्षण (लीड)

इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने विगत तीन दिनों के अंदर सोमवार को एक बार फिर जमीन से जमीन पर लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

परमाणु हथियारों को ले जाने में भी सक्षम जमीन से जमीन पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल 'शाहीन-2' का एक गुप्त स्थान पर आज सफल परीक्षण किया गया। इस मिसाइल को 'हत्फ-6' (शाहीन-2) के नाम से भी पहचाान जाता है।

परीक्षण स्थल पर नौ सेना प्रमुख एडमिरल मुहम्मद अफजल ताहिर, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिक मौजूद थे। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'शाहीन-2' मिसाइल दो हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार कर सकती है। यह लंबी दूरी तक मार करने वाली एक बैलेस्टिक मिसाइल है।

पाकिस्तान के मिसाइल विकास कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी देश भारत से सामरिक संतुलन बनाए रखना है। इससे पहले शनिवार को 'शाहीन-2' का पाकिस्तान ने परीक्षण किया था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने शाहीन श्रेणी की मिसाइल 'शाहीन-2' का सफल परीक्षण सबसे पहले 9 मार्च 2004 को किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+