उत्तर प्रदेश में हुआ महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल
लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री मायावती के प्रमुख सचिव कुंवर फतेह बहादुर को हटा दिया है और उन्हें गृह विभाग का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

अब तक प्रमुख सचिव (गृह) के पद पर तैनात जे. एन. चैम्बर को ग्राम्य विकास, अम्बेडकर ग्राम विकास और उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। नए प्रमुख सचिव (गृह) कुंवर फतेह बहादुर कारागार, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग का भी काम देखेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव नेतराम अपने नए दायित्व के साथ-साथ प्रमुख सचिव आबकारी, चीनी उद्योग और गन्ना विकास का अपना काम पूर्ववत देखते रहेंगे। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास रोहित नंदन को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार जोशी को संस्कृति विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications