अमर सिंह को मिले भूखंड की होगी जांच

लखनऊ , 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मायावती सरकार ने समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह को कथित रूप से नियमविरुद्घ मिले भूखंड की जांच कराने का निर्णय किया है। मामले में नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव एस. आर. लाखा को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।

यह भूखंड लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विपुलखण्ड में है और इस पर बने शानदार मकान का नाम ऐश्वर्या रखा गया है। कुछ समय पहले गृह प्रवेश के मौके पर इस मकान को अमर सिंह ने बतौर उपहार ऐश्वर्या बच्चन को सौंप दिया था।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार के संज्ञान में आया है कि मुलायम सिंह यादव सरकार के दौरान अमर सिंह को दुर्बल आय वर्ग की श्रेणी के व्यक्तियों को दिया जाने वाला 35 वर्गमीटर का भूखण्ड आवंटित किया गया था। बाद में इस भूखण्ड के बदले अमर सिंह को विपुलखण्ड में 708 वर्गमीटर का भूखण्ड आवंटित कर दिया गया जिस पर ऐश्वर्या के नाम से भवन बनाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+