पीएम ने सैन्य कर्मचारियों को बेहतर वेतन का भरोसा दिया
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों से असंतुष्ट रक्षा व नागरिक सेवा के अधिकारियों को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आश्वस्त किया है कि उनकी शिकायतों पर ध्यान देते हुए 'उचित समाधान' निकाला जाएगा।
प्रधानमंत्री ने तीसरे लोक सेवा दिवस के मौके पर विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "वेतन आयोग ने हाल ही में अपनी सिफारिशें सौंपी है। इसको लेकर लोक सेवा से जुड़े कुछ वर्गो ने असंतुष्टि जाहिर की है।"
उन्होंने कहा, "सरकार ने आयोग की सिफारिशों को लेकर जाहिर की गई चिंताओं पर विचार करने के लिए एक एक मैकेनिज्म का गठन किया है। मैं चाहूंगा कि नागरिक और रक्षा सेवा से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधा और वेतन मिले।"
छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए कैबिनेट सचिव के. एम. चंद्रशेखर की अगुवाई में सचिवों की 13 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति छठे वेतन आयोग की सिफारिशों से जुड़ी शिकायतों पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट कैबिनेट को सौंपेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications