भारत और चिली कई समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर
सेन्टियागो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सोमवार से शुरू हो रहे चिली दौरे में दोनों देशों के बीच विमानन सेवा, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
सेन्टियागो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सोमवार से शुरू हो रहे चिली दौरे में दोनों देशों के बीच विमानन सेवा, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
राष्ट्रपति पाटिल के इस दौरे में अंटार्टिका में सहयोग को लेकर भी समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। पाटिल सोमवार को चिली के राष्ट्रपति मिशेल बेशलेट से मुलाकात करेंगी।
गौरतलब है कि पाटिल इन दिनों दक्षिण अमेरिकी देशों के बारह दिवसीय दौरे पर हैं। अधिकारियों के अनुसार दोनों देशों के बीच नगर विमानन के क्षेत्र में समझौते होने की संभावना है। माना जा रहा है कि चिली की विमानन कंपनी 'एलएन' और भारतीय विमानन कंपनियों के बीच महत्वपूर्ण समझौते हो सकते हैं।
दोनों देशों के बीच अंटार्टिका को लेकर भी समझौते की संभावना है। इस संबंध के एक अधिकारी ने कहा, "अंटार्कटिका अभियान में दोनों देशों के दल लगातार काम कर रहे हैं। अंटार्कटिका में दोनों देशों का स्थायी स्टेशन भी है।"
भारत और चिली के बीच खेल मामलों को लेकर भी समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। इस समझौते से नई दिल्ली को खेल के क्षेत्र में नई व्यवस्था व वैज्ञानिक पद्धति के प्रशिक्षण का लाभ मिल सकता है।
समझौते के अंतर्गत भारत को फुटबाल के प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञ मिलने की उम्मीद है। दोनों देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र सहयोग को लेकर भी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
गौरतलब है कि दक्षिण अमेरिकी देशों में चिली पहला देश है जिसने 1956 में भारत के साथ व्यापारिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। चिली के पूर्व राष्ट्रपति रिचाडरे लागोस की वर्ष 2005 में भारत दौरे के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग में बढ़ोतरी भी हुई।
दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2007 में 2.4 अरब डॉलर से अधिक रिकार्ड किया गया। वर्ष 2006 की तुलना में इसमें 38.8 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति रिकाडरे लागोस के नई दिल्ली दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच विशेष व्यापार समझौता भी हुआ था।
सन 2007 में दोनो देशों के बीच 2.7 अरब डालर का व्यापार हुआ जो इससे पिछले साल की तुलना में 38.8 प्रतिशत अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications