बिहार में मोदी और सिंह को हटाने की मांग पर अड़े असंतुष्ट भाजपा विधायक

पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन सिंह के खिलाफ बागी विधायकों का तेवर शांत होता नहीं दिख रहा। हर रोज कोई न कोई विधायक विद्रोह की आग को हवा देकर और तेज कर रहा है।

रविवार देर रात असंतुष्ट विधायकों की एक बैठक हाजीपुर के पार्टी विधायक नित्यानंद राय के निवास स्थान पर हुई। ये विधायक और भाजपा के कई दिग्गज नेता सुशील मोदी और राधा मोहन सिंह को हटाने पर अड़े हुए हैं। मोदी हटाओ अभियान में विधायक नित्यानंद राय के जुड़ जाने से असंतुष्ट गुट को नया जोश मिला है।

विधायक राय का कहना है कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने पर यदि कार्रवाई होती है तो सबसे पहले सुशील मोदी पर गाज गिरनी चाहीए। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री की निरंकुशता पार्टी को बर्बादी की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और सिंह के नेतृत्व में अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए जीत मुश्किल होगी।

इस बीच भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने स्वास्थ्य मंत्री व पार्टी के दिग्गज नेता नंदकिशोर यादव को दिल्ली तलब किया है। सनद रहे कि उप मुख्यमंत्री मोदी भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बुलावे पर दिल्ली गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+