बसपा ने छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों का चयन शुरू किया

रायपुर , 21 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए दृढ़ संकल्प बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन का काम शुरू कर दिया है।

छत्तीसगढ़ बसपा प्रमुख दाउराम रत्नाकर ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश के अनुसार यहां संभावित उम्मीदवारों के साक्षात्कार चल रहे हैं।

रत्नाकर ने कहा कि साक्षात्कार रविवार को शुरू हुए और बुधवार को समाप्त होंगे। राज्य की 90 विधान सभा सीटों में प्रत्येक पर तीन संभावित उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इस सूची को अगले महीने लखनऊ में मायावती अंतिम रूप देंगी। रत्नाकर ने कहा, " हमारी योजना चुनाव से छह महीने पहले प्रत्याशियों की घोषणा करने की है ताकि पार्टी और प्रत्याशी मतदाताओं से सम्पर्क कर सकें।"

मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में बसपा का केवल एक विधायक है। पार्टी नेताओं नेताओं का दावा है कि नवंबर में होने वाले चुनावों में दलित और अगड़ी जातियों के सहयोग से पार्टी उप्र की सफलता को यहां भी दोहराने की स्थिति में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+