उप्र में लू की दस्तक, पारा 42 डिग्री पहुंचा
लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लू ने दस्तक दे दी है। आज राज्य के कुछ जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। दोपहर में घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को झ्झुलसती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने गर्मी से राहत की संभावना से इंकार करते हुए आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। गर्मी का आलम यह है कि पिछले 24 घंटो के दौरान राज्य के मुरादाबाद, झ्झांसी, मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वाराणसी में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। इलाहाबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, झ्झांसी में 39.5, कानपुर और आगरा में 39.4 जबकि लखनऊ में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के निदेशक के. पी. कुलश्रेष्ठ ने कहा, "राज्य के पश्चिमी जिलों में लगातार तापमान बढ़ रहा है और इन जिलों में लखनऊ की तरफ आने वाली हवायें काफी गर्म और शुष्क हैं।" उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में गर्मी और भी बढ़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।