पश्चिम बंगाल में बंद से जन-जीवन प्रभावित (लीड)

कोलकाता, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया द्वारा बंद के आह्वान का असर रेलवे और शिक्षण संस्थानों सबसे अधिक देखा गया।

बंद के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और शाहरुख खान को भी अपनी हवाई यात्राएं रद्द करनी पड़ी।

खाद्य पदार्थो की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) ने आज राज्यव्यापी 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था लेकिन बाद इसमें बंद अवधि में दो घंटे की कमी कर दी गई।

राज्य में बंद का सबसे अधिक असर रेल सेवाओं पर देखा गया। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता समीर गोस्वामी ने कहा, "हावड़ा और सियालदाह रेल मंडलों में ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। बंद के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। कई लंबी दूरी की ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर ही रोक दिया गया।"

कोलकाता आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी बंद के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। कोलकाता के पुलिस आयुक्त गौतम मोहन चक्रवर्ती ने आईएएनएस को बताया, "प्रियंका वढेरा, राहुल गांधी और शाहरुख खान को सुरक्षा कारणों से अपनी विमान यात्रा रद्द करनी पड़ी।"

गौरतलब है कि ये सभी रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच देखने के लिए कोलकाता पहुंचे थे। बंद का सबसे अधिक असर शिक्षण संस्थानों पर देखा गया। बंद के मद्देनजर सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को बंद कर दिया गया था।

बंद की अवधि दो घंटे घटाए जाने पर तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने कहा, "हम दुकानदारों को चार बजे शाम के बाद दुकान खोलने से नहीं रोकेंगे। यह बंद महंगाई के विरोध में रखा गया है। हमने बंद की अवधि में दो घंटे की कमी की है।"

बंद के कारण कोलकाता विश्वविद्यालय ने आज आयोजित होने वाली स्नातक की परीक्षा रद्द कर दी। सरकारी कार्यालयों में भी काफी कम संख्या में कर्मचारी पहुंचे। सड़कों पर निजी वाहनों भी काफी कम देखे गए।

वैसे बंद का असर कोलकाता में मेट्रो रेल सेवा पर नहीं देखा गया। वहीं हवाई सेवा पर भी बेअसर रही। कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी उड़ान को स्थगित या रद्द नहीं किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बंद के दौरान तृणमूल कांग्रेस के लगभग 150 कार्यकर्ताओं को बर्धमान जिले के पुरबस्थली में गिरफ्तार किया गया।

बंद का असर बर्धमान, हल्दिया और उत्तरी बंगाल के चाय बगानों में देखा गया। इन सभी जगहों पर काम काज सबसे अधिक प्रभावित हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+