बिकिनी किलर शोभराज का दिल पसीजा

काठमांडू, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में एक अमेरिकी पर्यटक की हत्या के अपराध में 2004 से जेल में बंद कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज ने एक किशोरी की शिक्षा खर्च उठाने की पेशकश की है।

काठमांडू, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में एक अमेरिकी पर्यटक की हत्या के अपराध में 2004 से जेल में बंद कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज ने एक किशोरी की शिक्षा खर्च उठाने की पेशकश की है।

बिकिनी किलर के नाम से कुख्यात शोभराज का ध्यान 'हिमालयन टाईम्स' में प्रकाशित उस रिपोर्ट ने आकर्षित किया, जिसमें माओवादियों से जुड़ाव के कारण दो लड़कियों को उनके पिता ने घर से निकाल दिया है।

नेपाल की एकीकृत कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी लेनिनवादी (यूएमएल) के समर्थक पिता ने इस महीने हुए चुनावों में सरस्वती गुंडेल को उसकी बहन सावित्री के साथ माओवादियों को वोट देने के कारण घर से निकाल दिया है।

शोभराज ने आईएएनएस से कहा, "उसने सही निर्णय लिया, केवल माओवादी ही नेपाल के पिछड़े सामंती समाज में नया परिवर्तन ला सकते हैं।"

शोभराज ने उस लड़की के पिता द्वारा घर वापसी के अनुरोध को ठुकराने और खुद काम करके स्वतंत्र जीवन बिताने के निर्णय की सराहना की है।

शोभराज ने महेंद्र रत्न स्कूल की छात्रा सावित्री की शिक्षा का खर्च उठाने की पेशकश की है। शोभराज ने कहा कि वह छात्रा को 3000 नेपाली रुपये प्रति महीने देने को तैयार है जिससे वह अपनी शिक्षा का खर्च उठा सके।

शोभराज शुरुआत में छात्रा को एक मुश्त 10,000 नेपाली रुपये भी देने को तैयार है। उसने दैनिक हिमालयन टाईम्स के संपादक की मदद से छात्रा का पता लगाने का निश्चय किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+