लखनऊ के चिकित्सा विश्वविद्यालय में लगी आग (लीड)

लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ के छत्रपति साहू जी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय में सोमवार को उस समय भगदड़ मच गई, जब मुख्य प्रवेश द्वार के पास बिजली के ट्रांसफार्मरों के अचानक फुंक जाने से आग लग गई। आग ने तुरंत ही आस-पास के इलाके को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

अग्निशमन विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच जाने से आग पर काबू पा लिया गया। ट्रांसफार्मरों के फुंक जाने से चिकित्सा विश्वविद्यालय की चिकित्सीय गतिविधियों में भी बाधा आई।

उधर, छत्रपति साहू जी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक एस. एम. शंकवार ने आईएएनएस को बताया कि विश्वविद्यालय में मौजूद उच्च क्षमता वाले जनरेटरों के कारण चिकित्सीय सुविधाओं में मुश्किलें नहीं आईं। उन्होंने बताया कि विश्वद्यालय में बिजली की आपूर्ति फिलहाल दूसरी लाइन से हो रही है।

चौक के क्षेत्राधिकारी सीएन सिन्हा ने कहा कि समय पर सूचना मिल जाने से आग पर आसानी से काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में धुएं को देखकर ऐसा लग रहा था कि आग बहुत बड़े पैमाने पर लगी है। धुएं की वजह से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में थोड़ी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। आग की वजह से कुछ समय के लिए विश्वविद्यालय की तरफ आने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+