अगरतला में कैंसर के लिए नई रेडियोथैरेपी मशीन
अगरतला, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कैंसर के मरीजों के लिए स्वदेशी तकनीक से बनी 'भाभाट्रॉन' मशीन को आज प्रादेशिक कैंसर केंद्र (आरसीसी) में स्थापित किया गया। इसके निर्माण में एक करोड़ आठ लाख रुपये का खर्च आया है। यह पूर्वोत्तर में अपनी तरह की स्थापित पहली मशीन है।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक सरकार ने इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अनिल काकोडकर ने कहा, "देश में, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में कैंसर रोगियों के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाना बहुत जरूरी है।"
विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वोत्तर में मिजोरम में कैंसर के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। इस बीमारी से प्रति वर्ष भारत में नौ लाख लोगों की मृत्यु होती है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से प्रत्येक में कम-से-कम एक आरसीसी की स्थापना करने जा रही है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव वाई.पी. सिंह के अनुसार राज्य में डॉ. बी. बी. कैंसर संस्थान, गुवाहाटी के अतिरिक्त इम्फाल और मिजोरम में भी कैंसर के उपचार की सेवाएं स्थापित की जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications