अमेरिका ने अपनी नेपाल नीति में किया बदलाव (लीड)

काठमांडू , 21 अप्रैल (आईएएनएस)। चुनावों में माओवादियों की निश्चित विजय को ध्यान में रखकर अमेरिका अपनी नेपाल नीति में बदलाव करने पर विचार कर रहा है।

काठमांडू , 21 अप्रैल (आईएएनएस)। चुनावों में माओवादियों की निश्चित विजय को ध्यान में रखकर अमेरिका अपनी नेपाल नीति में बदलाव करने पर विचार कर रहा है।

नेपाल में अमेरिका की राजदूत नैंसी जे. पावेल ने सोमवार को इस बात का संकेत दिया है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने अभी तक माओवादियों को आतंकवादी संगठन का दर्जा दे रखा है। यद्यपि माओवादी 2006 से ही हथियार रखकर गठबंधन सरकार में शामिल हो चुके हैं।

पावेल ने नेपाल की संसद के अध्यक्ष सुभाष चंद्र नेमबंग से सोमवार को मुलाकात करके नई सरकार के गठन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुलाकात के बाद नेमबंग ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका अब अपनी नेपाल नीति को बदल रहा है।

उधर नेपाल के चुनाव आयोग ने सोमवार को औपचारिक घोषणा की है कि माओवादियों ने 10 अप्रैल को हुए संविधान सभा के चुनावों में 240 में से आधी सीटें जीत ली हैं।

प्रचंड ने शनिवार को घोषणा की है कि नई सरकार का नेतृत्व वह खुद करेंगे।

चुनावों के तुरंत बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने अपनी सरकार से माओवादियों के साथ संबंध मजबूत करने का आग्रह किया था।

पावेल ने संसद अध्यक्ष नेमबंग से कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका नेपाली सरकार को समर्थन देने की नीति जारी रखेगी।

अमेरिकी सरकार ने माओवादियों के निजी सम्पत्ति पर रोक नहीं लगाने के फैसले का स्वागत किया गया है। माओवादियों ने औद्योगिक और वित्तीय अर्थव्यवस्था के विकास और निजी संपत्ति का सम्मान करने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+