प्रधानमंत्री कल झारखंड के दौरे पर
रांची, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह कल (22 अप्रैल) को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बोकारो जाएंगे, जहां वह बोकारो इस्पात कारखाना के आधुनिकीकरण एवं विस्तारीकरण योजना का शिलान्यास करेंगे।
बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक बी़ क़े श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि इस योजना में कुल 11 हजार करोड़ रुपये खर्च होगें तथा इसके पुरा हो जाने से संयंत्र का उत्पादन सत्तर लाख टन बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा की निजी इस्पात कंपनियों से मिल रही चुनौती के कारण सरकारी संयंत्रों में आधुनिकीकरण एवं विस्तारीकरण जरूरी हो गया है।
उधर, सांसद चंद्रशेखर दुबे ने कहा की प्रधानमंत्री बोकारो में एक आम सभा को संबोधित करेगें।
उन्होनें कहा कि संयंत्र के विस्तारीकरण से बोकारो संयंत्र में और एक लाख लोग रोजगार पा सकेंगे। बोकारों के उपायुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उच्च स्तरीय बैठकें की जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications