चिकनी मिट्टी व कागज से मनेगा पृथ्वी दिवस
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पृथ्वी दिवस के मौके पर मंगलवार को राहगीरों को कागज के थैले बांटे जाएंगे और पर्यावरण से संबंधित फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा।
डब्लूडब्लूएफ इंडिया ने इस मौके पर विद्यालय के बच्चों को कागज के थैलों पर चित्रकारी करने के लिए आमंत्रित किया है, जिसे वाणिज्यिक क्षेत्रों में बांटा जाएगा।
डब्लूडब्लूएफ, इंडिया के रश्मी अस्थाना ने आईएएनएस को बताया कि इसमें भाग ले रहे दिल्ली के सात विद्यालयों की चित्रकारियों में से तीन बेहतरीन चित्रकारी को सम्मानित किया जाएगा।
अस्थाना ने बताया कि इन सातों विद्यालयों से प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले छात्र छठी से 12 वीं कक्षा के हैं। अस्थाना के मुताबिक कागज के झोलों के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि पोलीथीन के स्थान पर कागज के झोलों के इस्तेमाल का वक्त आ गया है।
पब्लिशिंग हाउस 'कथा' के अमृता तलवार ने बताया कि मिट्टी की बनाई हुई चीजों का एक वर्कशाप आयोजित किया जाएगा।
एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिग (बीपीओ) जेनपैक्ट पर्यावरण पर फिल्म दिखाने का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। अस्थाना ने इस पर बताया कि फिल्म दिखाने के बाद जेनपैक्ट के कर्मियों से डब्लूडब्लूएफ के साथ मिलकर काम करने के बारे में भी विचार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications