आईएईए के जांच अधिकारी तेहरान पहुंचे

तेहरान, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के शीर्ष जांच अधिकारी ओली हेइनोनेन ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता के लिए सोमवार को तेहरान पहुंच गए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने जानकारी दी कि आईएईए में ईरान के दूत अली असगर सोल्तानेह ने इमाम खोमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हेइनोनेन का स्वगत किया। उनके साथ आईएईए के निदेशक हरमन नेकर्ट्स भी दो दिवसीय यात्रा पर ईरान पहुंचे हैं।

हेइनोनेन आईएईए के उस विभाग के मुखिया हैं जिसका काम राष्ट्रों के गुप्त परमाणु कार्यक्रमों का पता लगाना है। हेइनोनेन ईरान के परमाणु हथियारों के निर्माण कार्यक्रम की सत्यता की जांच करेंगे।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अली होसैनी ने रविवार को होइनोनेन की यात्रा के महत्व को कम करने की कोशिश करते हुए कहा था कि वह आईएईए सहयोग के मसौदे पर वार्ता के लिए ईरान आ रहे हैं।

पश्चिमी देशों को आशंका है कि ईरान अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की आड़ में गुप्त रूप से नाभिकीय हथियार बना रहा है। गौरतलब है कि तेहरान ने इस आरोप से इंकार करते हुए कहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहले ही ईरान पर यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम नहीं रोकने के लिए आंशिक प्रतिबंध लगाया हुआ है। संवर्धित यूरेनियम का उपयोग परमाणु विद्युत बनाने के साथ ही बम बनाने में भी किया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+