चीनी छात्रों का दलाई लामा के खिलाफ प्रदर्शन

'मिशिगन यूनिवर्सिटी' और 'स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन' के चीनी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन 'अन्न अरबोर स्टेडियम' के बाहर किया। इस स्टेडियम में दलाई लामा भाषण दे रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने 'वन वर्ल्ड वन ड्रीम' और 'ओलंपिक्स गो' के नारे लगाए।
मिशिगन विश्वविद्यालय के एक छात्र चेन जिनहुई ने कहा कि विदेशों में रहने वाले चीनी छात्रों को तिब्बत में हुई हिंसा से बेहद चोट पहुंची साथ ही ओलंपिक मशाल दौड़ कार्यक्रम को पूरे विश्व में व्यवधान पहुंचाने को लेकर भी उनमें आक्रोस है।
जिनहुई ने कहा, "हम इन्हीं मुद्दों को लेकर दलाई लामा का विरोध कर रहे हैं।" छात्रों के इस प्रदर्शन के लिए दस हजार डॉलर इकट्ठा किए गए थे।
समाचार एजेंसी जिनहुआ के अनुसार प्रदर्शनकारी छात्रों ने तिब्बत के ऐतिहासिक तथ्यों और तिब्बत की राजधानी ल्हासा में हुई हिंसा की तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications