सरबजीत की बेटियों ने 'अंकल' बुश को लिखा पत्र

अमृतसर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में मौत की सजा के निकट पहुंच चुके भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की दोनों बेटियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को पत्र लिखकर अपने पिता को बचाने की अपील की है। उन्होंने पत्र में बुश को 'अंकल' कह कर संबोधित किया है।

पत्र में जॉर्ज बुश को इस मुद्दे को एक पिता के नजरिए से देखने की अपील की गई है।

सरबजीत की दोनों बेटियों, पूनम और स्वप्नदीप ने अपील में कहा है, "हमने अपने पिता को कभी नहीं देखा क्योंकि जब यह सब हुआ उस समय हम बहुत छोटी थीं। हमारे पिता ही हमारे परिवार के एकमात्र कामकाजी व्यक्ति थे। उन्हें गलत मामले में फंसाया गया है।"

सरबजीत को 1990 में नशे की हालत में पाकिस्तानी सीमा के भीतर गिरफ्तार किया गया था। इन दिनों वह लाहौर की कोट लखपत जेल में है।

गत माह उसकी फांसी की सजा को 1 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में सरबजीत सिंह को मंजीत सिंह के नाम से जाना जाता है। उस पर पाकिस्तान में लाहौर और मुल्तान में 1990 में बम धमाके करने का आरोप है।

उधर आज पाकिस्तान में सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने भी पाकिस्तानी लोगों से इस दिशा में पहल करने की अपील की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+