जापान का जलवायु परिवर्तन के खिलाफ तकनीकी पर जोर
हनोवर (जर्मनी), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजाओ अबे का कहना है कि जलवायु परिवर्तन इस समय मानवता के सामने सबसे बड़ा खतरा है और तकनीकी उसे रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
जर्मनी में 'हनोवर प्रदर्शनी' में जापान के विशेष दूत के रूप में अबे ने कहा कि जापान जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने और कम कार्बन का प्रयोग करने वाले समाज का निर्माण करने के लिए तत्पर है।
अबे ने कहा, "मेरा मानना है कि जलवायु परिवर्तन मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती है और राजनीतिक नेताओं को इसका हल निकालना चाहिए। मेरा मानना है कि तकनीक इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।"
गौरतलब है कि विश्व की इस सबसे बड़ी व्यापार प्रदर्शनी में जापान, जर्मनी के सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। वह यहां रोबोटिक्स, ऊर्जा तकनीक और स्वचालित वस्तुओं के निर्माण में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करेगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस वर्ष प्रदर्शनी में 62 देशों की 5,100 कंपनियां भागीदारी कर रही हैं। इनमें जापान की 150 कंपनियां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications