रोजाना सौ से अधिक न्यूजीलैंडवासी जाते हैं आस्ट्रेलिया
वैलिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले 12 महीनों के दौरान न्यूजीलैंड के नागरिक भारी संख्या में आस्ट्रेलिया में स्थाई रूप से जा बसे हैं। यह संख्या रोजाना सौ से अधिक हैं।
न्यूजीलैंड के सांख्यिकीय अधिकारियों ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि न्यूजीलैंड के 38,738 नागरिक देश छोड़कर आस्ट्रेलिया में स्थाई रूप से जा बसे। रिपोर्ट में बताया गया कि 2001 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में न्यूजीलैंड के लोगों ने प्रवास किया है। आस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड लौटने वाले नागरिकों की संख्या 30219 थी।
पिछले 12 महीनों में सभी देशों के प्रवास के मामलों में कमी आई है। सन 2006-07 में प्रवास के 12,081 मामले थे जबकि इस वर्ष इनकी संख्या 4,678 है।
सांख्यिकीय रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2006-मार्च 2007 के बीच ब्रिटेन से आने वालों की संख्या 6,894 थी जबकि इसके पहले यह संख्या 10,235 थी।
रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के बाद भारत से सबसे अधिक लोग आते हैं। यहां 2006-2007 में आने वाले भारतीयों की संख्या 4,159 थी जबकि पिछले साल इनकी संख्या 2,536 थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
जीवनसंगी की तलाश है? भारत मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!