मप्र में एक साल में चलाई जाएंगी तीन हजार बसें

भोपाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में नई यात्री परिवहन व्यवस्था जल्द ही लागू की जाएगी ताकि यात्रियों को और भी बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए एक साल में तीन हजार नई बसें चलाने की तैयारी है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री हिम्मत कोठारी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी।

उन्होंने मंत्रिपरिषद के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि नई परिवहन व्यवस्था के तहत त्रिस्तरीय कर प्रणाली लागू की जा रही है। इसके लिए प्रदेश के मागरें को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम के लिए आरक्षित 681 राष्ट्रीयकृत मागोर्ं को पूर्व में दो चरणों में अराष्ट्रीयकृत करने के बाद 171 राष्ट्रीयकृत मार्ग बच गए थे जिन्हें शीघ्र ही अराष्ट्रीयकृत करने की अधिसूचना जारी की जाएगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि इन सभी मार्गो पर वातानुकूलित, डीलक्स तथा सामान्य बसें चलाई जा सकेंगी। इन सभी बसों को संबंधित मार्ग का कर देना पड़ेगा। वातानुकूलित बस संचालक अपनी पसंद के समय पर चला सकेंगे और उन्हें किराया निर्धारण की छूट रहेगी, जबकि डीलक्स बसों का किराया सामान्य बसों से 25 प्रतिशत ज्यादा होगा। आने वाले एक साल में प्रदेश के विभिन्न मार्गो पर तीन हजार नई बसें चलने का अनुमान है। परिवहन मंत्री मानते हैं कि इससे जहां आम आदमी को लाभ होगा, वहीं शासन को राजस्व की प्राप्ति होगी।

उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन निगम को समाप्त करने की प्रकिया जारी है। साढ़े नौ हजार से अधिक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जा चुकी है और तेरह हजार को ऐसा करने के लिए कहा गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भी भुगतान कर दिया गया है।

इडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+