सिमी के चार सदस्यों पर देशद्रोह का मुकदमा
भोपाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भोपाल पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन 'स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया' (सिमी) के चार सदस्यों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने भोपाल में रहकर अपनी योजनाओं को अंजाम दिया हैं।
भोपाल की कोतवाली पुलिस ने सफदर नागौरी, कमरूद्दीन नागौरी, हनीफ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मिली जानकारियों के आधार पर विधि विधान निवारण अधिनियम 1967 के तहत मामला पंजीकृत किया हैं। सफदर नागौरी ने भोपाल में रहकर लम्बे अरसे तक को-ऑर्डिनेशन सेंटर का संचालन किया। इतना ही नहीं उसने शाहजहांनाबाद तथा इमामी गेट के पास किराए से मकान तक ले रखा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने बताया हैं कि सफदर नागौरी अपने साथियों के साथ भोपाल में रहा हैं और उसने देशद्रोही गतिविधियों को अंजाम दिया हैं। इसी आधार पर उसके खिलाफ धारा 3, 10 और 13 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
मालूम हो कि मार्च माह में सफदर नागौरी सहित तेरह सिमी कार्यकर्ताओं की इंदौर में गिरफ्तारी हुई थी। उसके बाद पूरे प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर सिमी से जुडे 50 से अधिक कार्यकर्ताओं की गिरतारी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications