पोस्को परियोजना पर संघर्ष के बाद तनाव
भुवनेश्वर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उड़ीसा के जगतसिंहपुर जिले में कई स्थानों पर पोस्को स्टील कारखाना निर्माण के समर्थकों और विरोधियों के बीच संघर्ष में समाप्त होने के एक दिन बाद भी तनाव बना हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गोविंदपुर गांव में पोस्को के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हुए हैं।
पोस्को प्रतिरोध संग्राम समिति के प्रवक्ता प्रशांत पैकरे ने आईएएनएस को बताया कि परियोजना के विरोधियों ने गोविंदपुर, पटना और नौगांव में सभाओं का आयोजन किया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि गोविंदपुर में एक पोस्को समर्थक ने सभा पर बम फेंका। इसके कारण दो व्यक्ति घायल हो गए। सभा में शामिल लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़कर पीट दिया।
गौरतलब है कि विश्व की चौथी सबसे बड़ी स्टील निर्माण कंपनी दक्षिण कोरिया की पोस्को ने उड़ीसा सरकार के साथ 2005 में एक स्टील कारखाना लगाने का समझौता किया था। सन 2016 तक बनने वाले इस कारखाने के कारण कई लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications