टीकमगढ़ में युवती को दिन दहाड़े जिन्दा जलाया

टीकमगढ़, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में सड़क किनारे एक युवती को दिन दहाड़े जिन्दा जला दिया गया। पुलिस न तो मरने वाली युवती की शिनाख्त कर पाई हैं और न ही उन आरोपियों का पता लगा पाई हैं जिन्होंने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर पृथ्वीपुर और ओरछा के बीच एक गांव हैं दर्रेटा। रविवार की दोपहर लगभग दो बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युवती के साथ आए। गांव वालों के मुताबिक उन्होंने इस मोटरसाइकिल को मुख्य मार्ग से अन्दर की ओर जाते हुए देखा। कुछ ही देर बाद उन्हें एक महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी और मोटरसाइकिल से जाते हुए दो युवक नजर आए। जब उन्होंने घटना स्थल पर जाकर देखा तो एक युवती जली हुई अवस्था में पडी हुई थी।

टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग कुमार के मुताबिक पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है कि युवती को पहले मारा गया और फिर जलाया गया अथवा जिन्दा जलाया गया। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो सकेगा। उनके अनुसार युवक और युवती संभवत: उत्तर प्रदेश के झांसी से यहां पहुंचे थे। पुलिस उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं जिन्होंने इस कृत्य को अंजाम दिया हैं। युवती की लाश बुरी तरह जल चुकी हैं इसलिए उसकी शिनाख्त में परेशानी आ रही हैं।

पिछले एक माह के दरम्यान लडकियों को सरे आम जिन्दा जलाने की यह तीसरी वारदात हैं। इससे पहले सागर और जबलपुर में युवतियों को सिर्फ इसलिए जला दिया गया क्योंकि उन्होंने अश्लील हरकत तथा छेड़खानी का विरोध किया था। टीकमगढ़ में हुई वारदात को भी कुछ इसी तरह से देखा जा रहा हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+