सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमला करने वाले को नौ माह की सजा

न्यूयार्क, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सिएटल की एक अदालत ने सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमला करने वाले एक व्यक्ति को नौ महीने के कारावास की सजा सुनाई है।

सुनवाई के दौरान टैक्सी ड्राइवर ने हमला करने वाले को माफ कर दिया था। लुईस वाजक्वे ज नामक इस व्यक्ति को पांच महीने पहले सुखवीर सिंह पर किए गए हमले के कारण 240 घंटे की सामुदायिक सेवा भी करनी होगी।

सुखवीर सिंह पर 24 नवंबर की रात को हमला किया गया था। वाजक्वे ज ने सिंह को इराकी आतंकवादी कहकर उसका गला घोंटने की कोशिश की। उसने पीछे से सिंह के सिर पर वार किया था।

घटना के समय वाजक्वे ज ने शराब पी रखी थी।

सुनवाई के समय सुखवीर ने यह कहकर वाजक्वे ज को माफ कर दिया कि वह नहीं चाहता है कि उसका जीवन नष्ट हो।

वाजक्वे ज ने भी अपनी गलती मानकर हमले के लिए अफसोस प्रकट किया।

सुनवाई के दौरान सिख समुदाय के कई लोगों ने अमेरिका में सिखों को हमले के लिए निशाना बनाए जाने को लेकर अपना रोष प्रकट किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+