एमसीएक्स में सोना मजबूत

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय सर्राफा बाजार में तेजी की तर्ज पर घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना वायदा मजबूत देखा जा रहा है। चांदी वायदा में हालांकि नरमी का रुख है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी व यूरो की तुलना में डालर में कमजोरी सोने की कीमतों में बढ़त के लिए जिम्मेदार है।

अंतर्राष्ट्रीय हाजिर बाजार में आज कारोबार के दौरान सोना 4 डालर चढ़कर 919.75 डालर प्रति औंस देखा गया जबकि सीबोट में सोना जून वायदा 7.10 डालर की तेजी से 922.50 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया। निवेशकों को फिलहाल अमेरिका से आज जारी होने वाले शिकागो फेड नेशनल एक्टीविटी इंडेक्स का इंतजार है। सप्ताह के अन्य कारोबारी दिनों के दौरान अमेरिका से जारी होने वाले आवास, उपभोक्ता व उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़ों पर भी निवेशकों की निगाहें होगी।

न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज के कामेक्स डिवीजन में सप्ताहांत सोना जून वायदा 27.70 डालर की कमजोरी से 915.20 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया जबकि चांदी मई वायदा 48.5 सेंट की नरमी से 17.82 डालर प्रति औंस देखा गया।

एमसीएक्स में आज सोना जून वायदा 11,855 रुपये प्रति दस ग्राम खुला और 11,811-11,983 रुपये प्रति दस ग्राम के बीच कारोबार करते हुए फिलहाल 92 रुपये की तेजी से 11,932 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चांदी मई वायदा 23,270 रुपये प्रति किलो खुला और 23,010-23,331 रुपये किलो के बीच कारोबार करते हुए फिलहाल 117 रुपये की नरमी से 23,104 रुपये प्रति किलो है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+