मंदिर विनाश के कारण हिंदू वोट गंवाने पड़े : वेल्लु

कुआलालंपुर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया के भारतीय मूल के वरिष्ठ नेता एस. सामी वेल्लु ने एक बार फिर कहा है कि पिछली दीवाली पर तोड़े गए हिंदू मंदिर के कारण ही सरकार को हिंदू वोट गंवाने पड़े।

वेल्लु ने रविवार को सेलंगोर के मुख्यमंत्री मोहम्मद खीर तोयो को इसका जिम्मेदार ठहराया। सेलंगोर प्रांत में ही गत दीवाली से कुछ दिन पहले हिंदू मंदिर तोड़ा गया था।

वेल्लु का कहना है कि जिस दिन मंदिर तोड़ा गया उस समय वह प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी और खीर से मिलने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, "मैंने उनसे (खीर) प्रार्थना की कि मंदिर तोड़ने से रोकें, लेकिन उन्होंने अदालत के आदेश का हवाला दिया। मैंने उनसे कहा था कि यदि मंदिर तोड़ा गया तो बरिसान नेशनल बर्बाद हो जाएगी।"

वेल्लु ने कहा कि प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बावजूद खीर ने उनकी बात नहीं सुनी।

उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री बदावी का समर्थन किया है, "प्रधानमंत्री को हरेक बात का जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।"

गौरतलब है कि मलेशिया के गत माह के आम चुनावों में सत्तारूढ़ बरिसान नेशनल (बीएन) को हिंदू वोटों से हाथ धोना पड़ा है।

मलेशियन नेशनल कांग्रेस (एमआईसी) के अध्यक्ष वेल्लु को भी अपनी संसदीय सीट गंवानी पड़ी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+