अमेरिका अपनी नेपाल नीति में बदलाव करेगा
काठमांडू, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल चुनावों में माओवादियों की जीत के बाद अमेरिका अपनी नेपाल नीति में बदलाव कर सकता है।
काठमांडू, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल चुनावों में माओवादियों की जीत के बाद अमेरिका अपनी नेपाल नीति में बदलाव कर सकता है।
सोमवार को नेपाल में अमेरिकी राजदूत नैन्सी जे. पॉवेल ने नेपाली संसद के स्पीकर सुभाष चंद्र नेंबांग से मुलाकात की। उन्होंने माओवादियों की जीत के बाद के हालात पर विमर्श किया।
इस अवसर पर नेंबांग ने कहा कि अमेरिका अपनी नेपाल नीति का मूल्यांकन कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका अभी तक नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी को एक आतंकवादी संगठन मानता रहा है। इस दिशा में उसकी ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।
अमेरिका ने अभी तक माओवादियों को एक मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टी के तौर पर भी नहीं पहचाना है। वैसे उसके विदेश विभाग ने नेपाल को मदद देनी जरूर शुरू कर दी थी।
दो वर्ष पूर्व माओवादियों के सरकार से मिलने के बाद से अमेरिकी प्रशासन अपने नेपाल संबंधों पर पुन: विचार कर रहा है।
हालिया चुनावों में माओवादियों की जीत के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने भी अमेरिका को माओवादियों के साथ संबंध बनाने की सलाह दी थी।
नेपाल स्पीकर से मुलाकात के दौरान पॉवेल ने आने वाले दिनों में अमेरिकी सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया है।
विजयी माओवादियों के लिए यह एक शुभ संकेत है। माओवादी पहले ही कह चुके हैं कि वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं।
माओवादी औद्योगिक अर्थव्यवस्था और निजी संपत्ति के अधिकार को मंजूरी देने की बात भी कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications