तेल व तिलहन वायदा पर नरमी की मार जारी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक रुख और सरकार द्वारा वायदा कारोबार पर रोक लगाए जाने की संभावना के बीच घरेलू तेल व तिलहन वायदा में नरमी का माहौल रहा। सरकार की कम कीमतों पर बाजार में खाद्य तेल उपलब्ध कराए जाने की योजना से भी तेल व तिलहन वायदा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

मलेशिया के वायदा बाजार बुरसा मलेशियन डेरीवेटिव्स यानी (बीएमडी) में आज क्रूड पाम तेल सीपीओ जून वायदा 94 रिंगिट गिरकर 3,459 रिंगिट प्रति टन बंद हुआ। घरेलू बाजार बंद होने के समय शिकागो बोर्ड आफ ट्रेड के इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग में सोया तेल जुलाई वायदा 80 अंक नीचे था।

एनसीडीईएक्स में आज सोया तेल मई वायदा 19.05 रुपये टूटकर 551.70 रुपये प्रति 10 किलो बंद हुआ। समान अवधि का सोया तेल वायदा इंदौर स्थित नेशनल बोर्ड आफ ट्रेड यानी एनबीओटी में दिन के कारोबार की समाप्ति पर 15 रुपये की नरमी से 556.60 रुपये प्रति 10 किलो देखा गया। एमसीएक्स में समान अवधि का सोया तेल वायदा 19 रुपये गिरकर 552.00 रुपये प्रति 10 किलो बंद हुआ।

एनसीडीईएक्स में सरसों सीड मई वायदा 13.80 रुपये कमजोर होकर 500.55 रुपये प्रति 20 किलो दर्ज किया गया जबकि सिरसा और हापुड़ में समान अवधि का सरसों सीड वायदा क्रमश: 5.25 और 7.70 रुपये की नरमी से 468.75 और 526.70 रुपये प्रति 20 किलो बंद हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+