बनारस में दूध 50 रुपये प्रति लीटर

पिछले दो दिनों से बनारस की मंडियों में दूध के भाव 50 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा है। इसी तरह खोवा मंडी में थोक भाव 130 रुपये प्रति किलो बताया गया लेकिन खरीदारों को 150 रुपये प्रति किलो से नीचे खोवा नहीं मिला।
छेना दुकानों पर 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा था लेकिन कहीं कहीं इसके भाव 250 रुपये से 300 रुपये तक जा पहुंचे हैं। इस महीने की शुरुआत से ही दूध के भाव तेज होने लगे थे। नवरात्र के बाद थोड़े दिन की लगन में होने वाली शादियों के चलते दूध, छेना और खोवा के भाव तेज हो गए हैं।
खोवा मंडी के थोक विक्रेता संत लाल का कहना है की मांग ज्यादा है और आवक कम है इसलिए भाव में जबर्दस्त तेजी है। उनका कहना है कि शहर की दूध मंडियों में दूध की आवक काफी कम है। बताया जा रहा है कि शादी के मौसम में दूध की बेतहासा खपत के चलते मनमाना दाम वसूले जा रहे हैं। मंडियों पर जिला प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
वाराणसी का जिला उद्योग व्यापर मंडल ने मांग की है कि दूध से छेना, मलाई, खोवा एवं मिठाई बनाकर बेचने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। इससे बीमार और बच्चों को आसानी से दूध उपलब्ध हो सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications