बिहार भाजपा में बगावत से निपटने में जुटा आलाकमान

नई दिल्ली/पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ खुल्लम-खुल्ला मोर्चा खोलने वाले राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी विधायकों व मंत्रियों के तीखे तेवरों ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के माथे पर शिकन ला दी है।

मामला बिगड़ते देख पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पार्टी ने जहां एक-एक कर बागी विधायकों को दिल्ली तलब करना शुरु कर दिया है वहीं आज शाम इस मसले पर चर्चा के लिए पार्टी कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है।

मोदी के खिलाफ झंडा बुलंद करने के लिए हर रोज कोई ने कोई विधायक विद्रोह की आग को हवा देकर और तेज कर रहा है। बागी विधायकों का साथ देने के लिए कल हाजीपुर के विधायक नित्यानंद राय भी मैदान में उतर आए थे।

बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने आईएएनएस को बताया कि केंद्रीय नेतृत्व बारी-बारी से सभी नेताओं को दिल्ली बुला रहा है। उन्होंने कहा कि पहले तय यह हुआ था कि 23 अप्रैल को दिल्ली में बैठक होगी लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है और एक-एक कर नेताओं को दिल्ली बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की बात सुनने के बाद हम आगे का रास्ता तय करेंगे।

उन्होंने बताया मोदी को केंद्रीय नेताओं पर बहुत भरोसा है। केंद्रीय नेतृत्व भी उन्हें बार-बार शह देता रहा है लेकिन इस बार देखते हैं कि दिल्ली उनको कितना समर्थन देती है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही मोदी दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नेता विपक्ष लालकृष्ण आडवाणी से मिलकर गए थे और इस दौरान उन्होंने अपनी सफाई भी पेश की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+